Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज में मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस

एकेपी डिग्री कॉलेज में मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 24 / सितम्बर / 2026 :   एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बुधवार को एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा एनएसएस लक्ष्यगीत के गायन के साथ हुई।

 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनु आर्या ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 24 सितंबर 1969 को एनएसएस की शुरुआत हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना और उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्यों, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविकाओं को निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

प्रो. बिना माथुर ने कहा कि एनएसएस का मूल सिद्धांत ‘स्वयं से पहले आप’ है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय के तहत ‘विकसित भारत’ की थीम पर स्वयंसेविकाओं ने आकर्षक एवं बृहद रंगोली का निर्माण किया। इसके साथ ही सेवा संकल्प और नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नीलू सिंह ने सभी स्वयंसेविकाओं को नशामुक्त जीवन जीने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment