Home » बुलंदशहर » गंग नहर की पटरी पर अजगरों के साथ युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

गंग नहर की पटरी पर अजगरों के साथ युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 18 / अक्टूबर / 2026 :   बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में गंग नहर की पटरी पर विशालकाय अजगरों के साथ युवकों के खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में चार से पांच युवक कई अजगरों को गले में लपेटकर और हाथों में उठाकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा और युवकों की इस हरकत को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामले का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह के अनुसार, वन विभाग की टीम वायरल वीडियो की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अजगर कहां से लाए गए और उनके साथ इस तरह की गतिविधि किस परिस्थिति में की गई।

वहीं, सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, पुलिस और साइबर सेल की टीमें वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी हैं। युवकों की पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब वन विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कौन हैं और अजगरों के साथ स्टंट करने के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment