Home » बुलंदशहर » ऑटो में मीट मिलने पर हंगामा, गौमांस होने का आरोप

ऑटो में मीट मिलने पर हंगामा, गौमांस होने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ऑटो पुलिस को सौंपा, मीट के नमूने जांच के लिए भेजे

 

 

बुलंदशहर : 18 / अक्टूबर / 2026 :   कोतवाली देहात क्षेत्र में बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर इमलिया के पास रविवार को मीट से भरे ऑटो को लेकर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऑटो को पकड़ते हुए उसमें रखे मीट के गौमांस होने का आरोप लगाया। इसके बाद ऑटो को नई मंडी चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

ऑटो पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए मीट की जांच कराने की मांग की। आरोप है कि नई मंडी चौकी पर पुलिस की मौजूदगी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऑटो सवार आरोपी की पिटाई भी की।

 

मामले की सूचना पर सीओ सिटी प्रखर पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मीट के नमूने जांच के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मीट के प्रकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment