Home » गाजियाबाद » संकल्पसिद्धि फाउंडेशन के पंचम दुर्गापूजनोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ

संकल्पसिद्धि फाउंडेशन के पंचम दुर्गापूजनोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
बच्चों ने देवी-देवताओं और पौराणिक गाथाओं पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां, श्रद्धालुओं ने तालियों से बढ़ाया उत्साह

 

 

राज नगर एक्सटेंशन  : 18 / अक्टूबर / 2026 :    संकल्पसिद्धि फाउंडेशन की ओर से आयोजित पंचम दुर्गापूजनोत्सव में शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के साथ माता रानी के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

 

संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन की थीम ‘देवी-देवता एवं पौराणिक गाथाएं’ रही। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों के संगम ने दुर्गापूजनोत्सव को खास बना दिया।

 

संकल्पसिद्धि फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करना, नई पीढ़ी में संस्कार विकसित करना तथा समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। मां कालरात्रि के पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का सातवां दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निगम पार्षद मधुकर त्यागी सहित अध्यक्ष राजीव झा, कोषाध्यक्ष बिंदु शेखर झा एवं दयानंद झा, सचिव बिजेंद्र कुमार विद्रोही, महासचिव गिरीश ठाकुर, संरक्षक अनिल झा एवं गोपाल सिंह, सांस्कृतिक सचिव निधि विश्वकर्मा और सहसचिव अदिति झा उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment