सुनील पाठक , गोरखपुर
अरुण कुमार एस को कैंट सीओ, कीर्ति निधि आनंद को यातायात और मनीष शर्मा को मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी
गोरखपुर : 31 / अक्टूबर / 2026 : गोरखपुर जनपद में पुलिस व्यवस्था को लेकर तीन राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत अरुण कुमार एस, आईपीएस को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स/भवन/क्राइम के साथ अब क्षेत्राधिकारी कैंट की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, क्षेत्राधिकारी कैंट के पद पर कार्यरत कीर्ति निधि आनंद को क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहे मनीष शर्मा को क्षेत्राधिकारी श्री गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को आवंटित नए कार्यों के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










