सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 31 / अक्टूबर / 2026 : गोरखपुर, चौरी चौरा,अभिनव भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान” के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी कोर्ट में स्कूली बच्चों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक करते हुए नीम, जामुन ,पीपल, पाकड़, सागौन,सीरस तथा बकैन (जंगली नीम) जैसे पौधा को सुरक्षा के साथ लगाया गया।
इस अवसर पर अभिनव भारत सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज से बचने का एक मात्र उपाय पौधरोपण ही है। वहीं इस क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी राम नक्षत्र यादव ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम है यदि हम वृक्ष नहीं लगाए तो मानव का अस्तित्व डायनासोर जैसे समाप्त हो जाएगा।
इस अवसर पर सरदार नगर ब्लॉक के बीआरसी चंद्र प्रकाश शुक्ला, भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सुनील हलधर,शिक्षक हरिश्चंद्र पाण्डेय ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर विद्यालय की शिक्षिकाओं तथा फिरदौस अंजुम, माया भारती, सविता पांडेय समेत राम नक्षत्र यादव एवं उनकी टीम तथा जगलाल सिंह,राम मूरत गुरु भाई,केशभान भारती, राहुल कुमार सहित भारी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।







