खुर्जा/ बुलंदशहर/ एमपी सिंह राणा-9758974969
थाना खुर्जा नगर क्षेत्र से गायब हुई एक बिटिया को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मात्र 2 घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद खोज कर बिटिया के परिवार को सौंप दिया जिससे परिवार में उत्पन्न हुई चिंता की स्थिति और परेशान अवस्था को पुलिस ने अपनी लगन और मेहनत से मुस्कुराहट में बदल दिया इस घटना से पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा और परिवार में आसपास के लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत खुर्जा पुलिस ने प्रशिक्षु क्षेत्र अधिकारी प्रखर पांडे तथा कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी राजपाल सिंह तोमर द्वारा अपने सहयोगी उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रमुख सिपाही राहुल शर्मा व सिपाही मधुसूदन के साथ मिलकर खुर्जा क्षेत्र से आई सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए 5 वर्ष की बच्ची को जो कि अपने घर से गायब हुई थी को मात्र 2 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया और बच्चों के परिवारिजन तथा अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस अभियान की सराहना करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के इस अभियान में सम्मिलित सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया और पुलिस के प्रति जगे विश्वास को भी दिखाया।

प्रशिक्षण क्षेत्राधिकार प्रखर पांडे
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












