Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर के ड्रिंकिंग वाटर कैंपर्स पर पेशाब करते बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

बुलंदशहर के ड्रिंकिंग वाटर कैंपर्स पर पेशाब करते बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : २० / अगस्त / २०२५ : बुलंदशहर के गुलावठी में सैदपुर रोड स्थित एक वाटर प्लांट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बच्चा पानी के मयूर जग पर पेशाब करता दिख रहा है। यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है। वीडियो मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वाटर प्लांट से आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होती है। वीडियो वायरल होने के बाद नगरवासियों ने विरोध जताया है। उन्होंने प्लांट स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्लांट को बंद करने की मांग भी की है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment