Home » बुलंदशहर » कर्जदार युवक ने रची थी साजिश, 38,500 रुपये और मोबाइल बरामद

कर्जदार युवक ने रची थी साजिश, 38,500 रुपये और मोबाइल बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा:   /22-08-2025/  में एक कथित लूट का मामला फर्जी निकला है। पुलिस जांच में पता चला कि कर्जदार युवक ने खुद ही इस घटना की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी से 38,500 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना 19 अगस्त 2025 की है। बगराई खुर्द के रहने वाले पंकज कुमार ने खुर्जा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि शिकारपुर रोड स्थित मिनी यूनियन बैंक से 40 हजार रुपए निकाले थे। इसके अलावा उसके पास 10 हजार रुपए पहले से थे। पंकज का दावा था कि जब वह मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था, तब झमका बम्बे के पास चार अज्ञात लोगों ने उससे रुपए और मोबाइल छीन लिया। पुलिस और स्वाट टीम की जांच में यह मामला प्रायोजित निकला। पूछताछ में पंकज ने स्वीकार किया कि उस पर 2 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई। उसने पैसे और मोबाइल घटनास्थल के पास झाड़ियों में छिपा दिए थे। अगले दिन रात में वह सामान उठाकर अपने एक दोस्त के घर ले गया। इस दौरान उसने 1500 रुपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment