Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में 5 मेडिकल स्टोरों से लिए , कफ सिरप के 16 नमूने

बुलंदशहर में 5 मेडिकल स्टोरों से लिए , कफ सिरप के 16 नमूने

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में कोल्ड्रिफ सिरप पर प्रतिबंध के बाद गुणवत्ता की जांच के लिए औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने पांच मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के 16 कफ सिरप के नमूने जांच के लिए लिए गए। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 11 से अधिक बच्चों की मौत के मामलों के बाद की गई है। औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने नगर के कुशल मेडिकल स्टोर, गुलावठी के न्यू श्याम मेडिकल स्टोर व घनश्याम मेडिकल स्टोर, शिवाली में ज्योति मेडिकल स्टोर और शिकारपुर में श्री राधे मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 11 से अधिक बच्चों की मौत के मामलों के बाद किया गया है। औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि सभी पांचों दुकानों से कुल 16 कफ सिरप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। और उन्होंने बताया कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं देना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर ही कफ सिरप देना चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment