Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में मंडी से मक्का चोरी करते हुए पकड़ा गया पल्लेदार , कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर में मंडी से मक्का चोरी करते हुए पकड़ा गया पल्लेदार , कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर में मंडी से मक्का चोरी करते हुए एक पल्लेदार को पकड़ा गया, जिसके बाद स्याना में व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों ने कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मक्का चोरी की यह घटना मंडी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंडी समिति द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित व्यापारियों ने एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में व्यापारी संघ अध्यक्ष शरद गुप्ता, पिंटू जिंदल, लोकेश जिंदल, निखिल जिंदल, नरेश चंद्र जिंदल, सीताराम, रंजीत अग्रवाल,  प्रमोद अग्रवाल, अजय प्रधान और अनुज गर्ग सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment