Home » बुलंदशहर » अनूपशहर गंगा घाट पर युवक ने की महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी , युवक गिरफ्तार

अनूपशहर गंगा घाट पर युवक ने की महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी , युवक गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा घाट पर महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 7 अक्टूबर 2025 को बाबा मस्तराम घाट पर हुई। जहां एक व्यक्ति गंगा में स्नान करने वाली और आने-जाने वाली महिलाओं को इंगित करते हुए अश्लील फब्तियां कस रहा था और गाने गा रहा था। उसकी हरकतों से महिलाएं शर्म से सिर झुकाए आ-जा रही थीं। पुलिस ने घटना की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी ने अपना पता कस्बा अनूपशहर बताया। उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत रात 9 बजकर 26 मिनट पर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के समय उसे जमानत के अधिकारों से अवगत कराया गया और सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।अनूपशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। चूंकि इस मामले में 7 साल से कम की सजा का प्रावधान है, इसलिए उसे कोतवाली से ही जमानत दे दी गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment