Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में डेटिंग ऐप पर युवक से आईडी दिलाने का झांसा देकर 9.31 लाख की ठगी

बुलंदशहर में डेटिंग ऐप पर युवक से आईडी दिलाने का झांसा देकर 9.31 लाख की ठगी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में साइबर ठगों ने एक युवक को डेटिंग ऐप पर आईडी दिलाने के नाम पर 9.31 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने युवक से व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर और फिर कॉल कर आईडी के नाम पर पैसे मांगे। युवक ने अपने और अपने परिवार के खातों से पैसे ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला राधानगर द्वितीय क्षेत्र निवासी युवक ने साइबर थाना में तहरीर दी। बताया कि 12 जून को उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें एक लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करते ही कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक डेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधि बताते हुए युवक को वहां की प्रीमियम डेटिंग आईडी दिलाने का प्रस्ताव दिया। ठग ने शुरुआत में आईडी बनाने के लिए 6,000 रुपये मांगे। फिर एक-एक कर अलग-अलग मदों में पैसे मांगता गया। विज्ञापन 18,000 रुपये बुकिंग के लिए, 1.50 लाख रुपये इनकम टैक्स के नाम पर, एक लाख रुपये जीएसटी के लिए और फिर अन्य सेवाओं के लिए 6.57 लाख रुपये की मांग की गई। युवक ने इन सभी रकमों को अपने और अपने परिजनों के खातों से मिलाकर ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि ठगों के झांसे में आकर उन्होंने न सिर्फ अपने बल्कि पिता, मां और बहन के बैंक खातों से भी कुल करीब 9.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें ठगी का आभास हुआ तो उन्होंने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन खातों में भेजी गई और कॉल किस स्थान से की गई थी। एसपी क्राइम नरेश कुमार का कहना है कि आम जनता को सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया या मैसेजिंग एप पर आए अजनबी संदेशों पर भरोसा न करें। कोई भी वित्तीय लेनदेन करने से पहले उसकी सत्यता की पूरी जांच करें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment