Home » बुलंदशहर » श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड खुर्जा द्वारा आयोजित 22 दिवसीय रामलीला महोत्सव का हुआ समापन

श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड खुर्जा द्वारा आयोजित 22 दिवसीय रामलीला महोत्सव का हुआ समापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 :  श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड खुर्जा द्वारा आयोजित 22 दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन 6 अक्टूबर 2025 को हुआ। इस अवसर पर प्रभु श्री राम, अनुज लक्ष्मण और माता जानकी के साथ अयोध्या वापस आने पर गुरु विश्वामित्र ने श्री रामचंद्र जी का राजतिलक किया और अनुज भरत जी ने चरण पादुकाएं पहना कर अयोध्या का राजपाठ उन्हें सौंप दिया। इस दौरान श्री राम के जयकारों से अयोध्या गूंज उठी। इस अवसर पर श्री राम जी का राजतिलक देखने आई भीड़ गदगद हो उठती है l नगर की श्रद्धालु जनता और श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने भगवान श्री राम का राज तिलक कर आशीर्वाद लिया और अपने को धन्य हो उठे , इस सारी व्यवस्था को आचार्य पंडित वेद प्रकाश जी व पंडित ज्ञान चंद शर्मा जी के कुशल देखरेख में संपन्न हुआl नयनाभिराम आतिशबाजी और श्री श्री 1008 श्री उस्ताद चिरंजी लाल के अखाड़े के शागिर्दो के करतबों का देर रात उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद लिया l  इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया , तथा इस अवसर पर सहयोग करने वाले पुलिस एवं प्रशासन अधिकारीयो, पत्रकार बधुओ , मेले में सहयोग करने वालो को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया l उन्होंने इस महोत्सव के दौरान उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सीओ पूर्णिमा सिंह एवं नगर कोतवाल प्रभारी सहित सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका परिषद खुर्जा की चेयरपर्सन अंजना भगवान दास सिंगल का आभार प्रकट किया। इस महोत्सव में श्री दीपक गर्ग पूर्व नगर पालीका अध्यक्ष एवं जनरल मैनेजर, श्री सचित गोविल महामंत्री ,सचिन बंसल कोषाध्यक्ष , संरक्षक अखिलेश जटिया जी , विनीत आर्य सोशल मीडिया प्रभारी, रजत अग्रवाल प्रिंट मीडिया प्रभारी, संरक्षक सेठ श्री अखिलेश जटिया जी, उप प्रधान विशाल बाधवा , उप प्रधान उमाशंकर अग्रवाल, मैनेजर डॉक्टर सुधांशु दत्त शर्मा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, मैनेजर अजय शर्मा, मंत्री रवि अग्रवाल ब आशीष गोयल, लीला इंचार्ज महेश भार्गव, मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल, सह मंदिर इंचार्ज अरुण कुमार गर्ग , कस्टोडियन अशोक कुमार टिमी , पंकज बंसल, राहुल सिंह , रंजना गौतम आदि सभी सदस्य उपस्थित रहेl श्री श्री श्री 1008 उस्ताद चिरंजी लाल अखाड़ा ,भगवान दास सिंघल, कार्यक्रम के इंचार्ज प्रेम प्रकाश अरोरा,संयोजक दीपक बाटला व नवीन माहौर एडवोकेट ने आज के शुभ अवसर पर पधारे अंजना भगवान दास सिंघल चेयरपर्सन खुर्जा, श्रीमती मीनाक्षी सिंह विधायक खुर्जा ,जी का स्नेह पूर्वक सम्मान किया , और साथ में श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड खुर्जा के समस्त सदस्यों को सम्मान सहित धन्यवाद प्रेषित किया। इसके अतिरिक्त , श्याम दिवाकर, चमन लाल जुनेजा सभासद, अनिल सैनी, चेतन शर्मा सभासद, जीतू अग्रवाल, गोलू माहौर सभासद ,राजीव वार्ष्णेय, राजीव वर्मा, हैप्पी वर्मा, भारत भूषण शर्मा, कुशाग्र अग्रवाल , के के राघव टीटू सहित शहर के ब्राह्मण समाज समिति कैंप आयोजक ,सेवा समिति के आयोजक मंडन, ऑनेस्ट क्लब कैंप, एंटी करप्शन कैंप, खुर्जा के एवम शहर की समाज सेवी संस्थाएं , गढ़ मान्य नागरिक तथा शहर के मुख्य मंदिरों के पुजारी गण तथा सुदूर ग्रामीण छेत्रो से आए श्रद्धालुओ का इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान रहा , इसी के साथ श्री 22 दिवसीय रामलीला महोत्सव अपनी मीठी यादगारों के साथ तथा अगले वर्ष पुनः मिलने की आशा के साथ संपन्न हुआ l रामलीला की समाप्ति की ओर देखते हुए प्रधान पुनीत साहनी जी ने कुछ शब्द रामलीला महोत्सव के लिए कहे रामलीला से जुड़ा प्रत्येक मंचन हमारी संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखने का न सिर्फ़ एक महत्वपूर्ण माध्यम है बल्कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का पवित्र माध्यम है। इस प्रकार के आयोजनों से हमारी आने वाली पीढ़ी को भारत के गौरवशाली परंपरा से जुड़ने में भी मदद मिलती है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This