Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप , 9 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप , 9 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के खानपुर नगर की नई बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। दो साल पहले समरीन (22) की इरशाद से शादी हुई थी। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की माँ की तहरीर पर 9 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की। आत्महत्या या हत्या पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना खानपुर क्षेत्र के मोहल्ला अहेरियान नई बस्ती की घटना है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात समरीन की तबियत अचानक बिगड़ गयी। परिवार वाले समरीन को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment