Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में सांड के हमले से किसान की मौत , घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल

बुलंदशहर में सांड के हमले से किसान की मौत , घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चित्सौन में एक किसान की सांड के हमले से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान सोमबीर (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शनिवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमबीर शनिवार सुबह अपने खेत में खेती का कार्य करने गए थे। तभी खेत में खड़ी फसल से एक आवारा सांड निकला और उसने सोमबीर को घेरकर जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने सांड को भगाया और पुलिस को 112 पर सूचना दी। घायल सोमबीर को तुरंत गांव के लोगों द्वारा जेपी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment