बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 : सिंचाई विभाग द्वारा प्रतिवर्ष कराई जाने वाली सफाई कार्य का आज खुर्जा में ढ़ांकर बंबी तथा वलीपुरा बंबे की सफाई का शुभारंभ खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया जो की किसानों की सिंचाई के लिए आवश्यक कार्य है । इन बंबी और बंबे से हजारों किसानों की भूमि की सिंचाई की जाती है उसको देखते हुए आज इसका शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया इस मौके पर अवर अभियंता सिंचाई विभाग राजकुमार सिंह तथा दोनों कार्य दायी संस्थाओं के ठेकेदार और सिंचाई विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












