Home » आज की ताजा खबर » हिमाचल प्रदेश में हुआ भीषण हादसा , 16 लोगों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश में हुआ भीषण हादसा , 16 लोगों की हुई मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 8 / अक्टूबर / 2025 :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक भीषण हादसा हुआ, जहां एक निजी बस पर पहाड़ से चट्टानें गिर गईं, जिससे बस की छत उखड़कर खाई में गिर गई और सवारियां मलबे में दब गईं। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो मासूम बच्चों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। बस में कुल 18 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी आठ वर्षीय राहुल लापता है। राहुल की मां बिमला का शव बरामद हो गया है।  बुधवार सुबह लापता बच्चे का शव बरामद किया गया।  हादसे में मरने वालों की संख्या अब 16 हो गई है।  हादसा बरठीं में भल्लू पुल के पास शुक्र खड्ड किनारे हुआ। पहाड़ी से मलबा गिरने से निजी बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जबकि सारा मलबा बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा।  पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम 6:30 बजे मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। ज्यादातर नौकरी और काम से लौटने वाले लोग हैं। पुलिस प्रशासन ने अभी रेस्क्यू अभियान बंद नहीं किया है। एनडीआरएफ भी मौके पर डटी रही। एसपी संदीप धवल, एसडीएम गौरव चौधरी, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने भी मौके पर दौरा किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुल्लू दशहरा के समापन को लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment