Home » बुलंदशहर » खुर्जा में हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव , शव की शिनाख्त जारी

खुर्जा में हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव , शव की शिनाख्त जारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 9 / अक्टूबर / 2025 :  खुर्जा में एक अज्ञात युवक का शव हाईवे पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सड़क हादसे की आशंका जताई है। युवक की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में अगवाल फ्लाईओवर के पास हुई। राहगीरों ने हाईवे किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment