बुलंदशहर 9 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर में एक फायरमैन विकास तोमर को एनओसी देने के नाम पर 14 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यह कार्रवाई की। फायरमैन पर आरोप था कि उसने एक स्कूल के लिए एनओसी जारी करने के एवज में रिश्वत ली थी। जांच में पाया गया कि आरोपी ने यूपीआई और नकद दोनों तरीकों से पैसे लिए थे। इसके बाद सिकंदराबाद थाने में फायरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार ने कराई। इसमें फायरमैन विकास तोमर को यूपीआई और नकद रुपये लेने का दोषी पाया गया। डीआईजी का कहना है कि ऐसा कृत्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मंडल के अन्य पुलिसकर्मियों को भी नसीहत दी है कि वह इस तरह के गलत काम न करें। यदि ऐसा पाया जाता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












