बुलंदशहर 9 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे एक युवक पर खनौदा ग्राम प्रधान के भाई ने पिस्टल से चार राउंड फायर किए। इस घटना में युवक को चार गोलियां लगीं, जिनमें से दो पेट और दो कंधे में लगी हैं। घायल युवक को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। युवक की पहचान नीतेश के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद में कोचिंग करता है। प्रधान के भाई पर आरोप है कि उन्होंने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












