Home » बुलंदशहर » खुर्जा क्षेत्र में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन

खुर्जा क्षेत्र में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / अक्टूबर / 2025 :  खुर्जा क्षेत्र के धरपा गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन हो गया। इस अवसर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष और किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव गौरव तोमर सहित सेकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे। गौरव तोमर ने पंडित राहुल कृष्णा महाराज को राधा कृष्ण की तस्वीर और दक्षिणा भेंट कर विदाई दी। उनकी मण्डली के सदस्यों को भी राधा कृष्ण की तस्वीर और दक्षिणा प्रदान की। इस दौरान गौरव तोमर ने कहा कि हिन्दुओ को श्रीमद भागवत कथा , रामायण और महापुराण जैसे धार्मिक ग्रंथो का आयोजन करवाना चाहिए। उन्होंने गौ सेवा करने और हिन्दुओ को एकजुट रहने का भी आहान किया। तोमर ने बच्चो को रामायण और हिन्दू संस्कृति से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक बच्चे अपनी संस्कृति से नहीं जुड़ेंगे , तब तक देश हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता। कथा के समापन अवसर पर बलवीर सिंह तोमर , ललित कुमार तोमर , कुलदीप तोमर , योगेश चौहान , गजपाल सिंह , विनोद कुमार तोमर , शशि शर्मा , डब्बू , विजेंद्र प्रधान , गौरव तोमर दादा ठाकुर सहित सेकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This