बुलंदशहर : 9 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर में स्कूटी टकराने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला के साथ मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया और शांति भंग की धाराओं में चालान किया। यह घटना बुधवार देर रात यमुनापुरम स्थित पीएनबी बैंक के सामने हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दो स्कूटियों की टक्कर के बाद एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने दूसरी स्कूटी पर सवार महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों की पिटाई की। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत भी दी।कोतवाली देहात प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि तीनों आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












