दुष्यंत पचौरी , हाथरस
सासनी : 8 / मई / 2026 : भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आज 8 मई (शुक्रवार) को विकास खंड सासनी के ब्लॉक बैठक हॉल में आयोजित होगी। बैठक में अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संगठन की आगामी रणनीति एवं किसान हितों से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी।
जिला महिला प्रमुख चौधरी माधवी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाने, महिला सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही ग्राम समितियों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद भी किया जाएगा।

बैठक में जिला कार्यकारिणी, ग्राम समिति अध्यक्ष, मंत्री, महिला प्रमुख, महिला सह-प्रमुख सहित ब्लॉक के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं और किसान भाई-बहनों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला महिला प्रमुख ने अधिक से अधिक संख्या में किसान साथियों से सासनी ब्लॉक पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
![]()
