Home » उत्तर प्रदेश » सामान के पैसे मांगने पर दबंगों ने पत्रकार के भाई पर किया हमला,पुलिस जांच में जुटी

सामान के पैसे मांगने पर दबंगों ने पत्रकार के भाई पर किया हमला,पुलिस जांच में जुटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

हाथरस  : 10 / मई / 2026 :  हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जैन मंदिर रोड पर पत्रकार के भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तहसील स्तरीय पत्रकार नीरज गुप्ता के छोटे भाई कपिल गुप्ता घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि परचून की दुकान से उधार लिए गए सामान के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने कपिल गुप्ता पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत थाना कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment