Home » बुलंदशहर » गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति खुर्जा के अध्यक्ष बने रोहताश दीक्षित, 14 सितंबर को निकलेगा भव्य डोला

गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति खुर्जा के अध्यक्ष बने रोहताश दीक्षित, 14 सितंबर को निकलेगा भव्य डोला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 25 / मई / 2026 :  श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति खुर्जा की एक महत्वपूर्ण बैठक धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्री गोवर्धन मंदिर प्रांगण, रानी वाला चौक में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी गुप्ता “कांटे वाले” ने की, जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता रोहताश दीक्षित को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति खुर्जा का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने फूलमाला एवं पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहताश दीक्षित ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के सभी साथियों को साथ लेकर आगामी श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों, धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्रा और सामाजिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कुलदीप शर्मा एवं हैप्पी वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि गणेश चतुर्थी डोला में अधिक से अधिक संकीर्तन मंडलियों को शामिल किया जाए, जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

समिति के सचिव विकास वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 सितंबर, सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। गणेश बाबा का भव्य डोला रानी वाला चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः रानी वाला चौक में विश्राम लेगा।

इस अवसर पर डीसी गुप्ता “कांटे वाले” ने कहा कि हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, ज्ञान एवं विघ्नहर्ता के देवता के रूप में पूजा जाता है और उन्हें प्रथम पूज्य का विशेष स्थान प्राप्त है।

सभा में हैप्पी वर्मा, सुधीर वर्मा, दीपक वर्मा, सोनू वर्मा, बलवीर सोनी, पीयूष खेमका, आशीष गुप्ता, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, विकास सोनी, सोनी शर्मा, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, ओम प्रकाश शर्मा, गिरीश सोनी, पंडित सोनू शर्मा , शिवकुमार अग्रवाल, कुलदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment