Home » उत्तर प्रदेश » कृषि विज्ञान केंद्र में ‘संतुलित उर्वरक उपयोग’ विषय पर कृषक गोष्ठी आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र में ‘संतुलित उर्वरक उपयोग’ विषय पर कृषक गोष्ठी आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 26 / मई / 2026 :  हाथरस में कृषि विज्ञान केंद्र पर ‘संतुलित उर्वरक उपयोग’ विषय पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के प्रभारी डॉ. एस. आर. सिंह ने की। गोष्ठी में किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत कम करने के लिए रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं सही अनुपात में उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह ने किसानों को बताया कि अत्यधिक रासायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी।

इस जागरूकता कार्यक्रम में खतौली, बसई और जाऊ गांव के 100 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं डॉ. आकांक्षा सिंह और डॉ. हरेंद्र पाल ने किसानों को उन्नत फसल प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी स्टाफ अमृतपाल और कुलदीप का विशेष योगदान रहा। गोष्ठी के समापन पर वैज्ञानिकों ने किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान कर आवश्यक सुझाव भी दिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment