चोला : 26 / मई / 2026 : चोला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार आयशर कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के राजपुरा गुड़ मंडी नियर बाई कल्याणी कुंज निवासी रोहित पुत्र मोहर सिंह ने चोला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई दीपक 24 तारीख को दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल गांव रूपवास पचगाई, थाना खुर्जा देहात जा रहा था।

आरोप है कि चोला क्षेत्र के चौराहे के पास विवकोल कंपनी के निकट खुर्जा की तरफ से तेज गति में आ रहे आयशर कैंटर ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में ले गए। इस संबंध में बलराम सिंह ने बताया कि रोहित की तहरीर के आधार पर आयशर कैंटर के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच की जा रही
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












