सुनील पाठक मंडल प्र भारी गोरखपुर |
गीडा / गोरखपु। 27 / मई / 2026 :आईजीएल के व्यापार प्रमुख एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति आज चौथे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड परिसर स्थित महुआ बाबा के स्थान पर श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय एवं एच आर व् एडमिन हेड दशरथ मिश्रा के साथ कंपनी के समस्त कर्मचारीगण श्रद्धा के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात पूरे नियम और आस्था के साथ सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ। पाठ के दौरान भगवान हनुमान जी की महिमा एवं भक्ति भाव का वातावरण पूरे परिसर में व्याप्त रहा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस आयोजन ने आईजीएल परिवार में आपसी सहयोग, सद्भाव और धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासन विभाग सहित अन्य सहयोगी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












