Home » उत्तर प्रदेश » देवरिया माफी शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

देवरिया माफी शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बस्ती/ 27 / मई / 2026 : देवरिया माफी स्थित शिव मंदिर परिसर में समाजसेवी एवं होटल राजमहल के संचालक राकेश चौधरी के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर राकेश चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों में आस्था और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विनय चौधरी, ओम साईं इलेक्ट्रिक एजेंसी महादेवा चौराहा के संचालक दिनेश चौधरी, रामजी चौधरी, धर्मात्मा यादव, विनोद यादव, संतोष शर्मा, विशाल शुक्ला,महेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, परमात्मा चौधरी,अरुण शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment