Home » बुलंदशहर » पूर्व सैनिकों ने जान से मारने की धमकी मामले में एसडीएम खुर्जा को सौंपा ज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने जान से मारने की धमकी मामले में एसडीएम खुर्जा को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 29 / मई / 2026 :  आईवीओ (IVO) पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गांव बगराई खुर्द निवासी संगठन कार्यकर्ता भानु प्रताप के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में गुरुवार को उप जिलाधिकारी खुर्जा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

संगठन के तहसील अध्यक्ष सूबेदार मेजर रिटायर्ड कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक तहसील पहुंचे। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के ही निशांत उर्फ भोलू और भूपेंद्र पुत्र अजीत द्वारा मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

 

पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष ने 26 मई 2026 को थाना खुर्जा देहात में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर पूर्व सैनिकों में भारी रोष देखने को मिला।

ज्ञापन में कहा गया कि जिस तरह आरोपियों द्वारा खुलेआम धमकी दी गई, उससे प्रतीत होता है कि उन्हें किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है। संगठन ने मामले को कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
पूर्व सैनिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। उप जिलाधिकारी ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This