Home » बुलंदशहर » संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी/ऊंचागांव : 29 / मई / 2026 :  थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी 25 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पत्नी समेत दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव नरेंद्रपुर निवासी केशव पुत्र सोहनपाल की करीब डेढ़ माह पूर्व शादी हुई थी। बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी एक युवक ने उसकी शादी थाना खानपुर क्षेत्र के एक गांव में कराई थी। शादी के बाद से उक्त युवक का केशव के घर आना-जाना बना हुआ था। करीब एक माह पहले केशव अपनी पत्नी के साथ गांव दौलतपुर कलां में किराए के कमरे में रहने लगा था।

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार शाम केशव ने अपने चाचा को फोन कर उसके साथ मारपीट होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उसकी पत्नी गायब मिली। घायल अवस्था में केशव को परिजन अपने साथ गांव नरेंद्रपुर ले आए।

शुक्रवार सुबह काफी देर तक केशव कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उसका शव छत में लगे कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची नरसेना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment