Home » बुलंदशहर » भीषण गर्मी में नर-नारायण सेवा संस्थान ने शुरू की शीतल जल सेवा

भीषण गर्मी में नर-नारायण सेवा संस्थान ने शुरू की शीतल जल सेवा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 29 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद में भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से नर -नारायण सेवा संसथान की ओर से राहगीरों के लिए ठंडे और मीठे पानी की सेवा शुरू की गई है। संस्थान द्वारा यह सेवा 30 जून तक प्रतिदिन जारी रखी जाएगी।

संस्थान के सचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि लाल कुआं स्थित लाला बालमुकुंद धर्मशाला के गेट पर राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है, ताकि राह चलते लोगों को शीतल जल मिल सके।

उन्होंने बताया कि संस्थान के सदस्य सेवा कार्य में लगातार सहयोग कर रहे हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर इस व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं। दोपहर के समय रिक्शा चालकों, मजदूरों, बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को इस सेवा से काफी राहत मिल रही है।

संस्थान पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अधिक से अधिक जनसेवा कार्यों में सहयोग दें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This