ककोड़ : 5 / जून / 2026 : ककोड़ कस्बे में पत्थरबाजी, मारपीट और अशांति फैलाने के मामले में ककोड़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी सरजेस यादव ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को ककोड़ कस्बे में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, मारपीट और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की घटना के बाद 25 अप्रैल को दोनों पक्षों के कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश तथा एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा के मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए जुबेर पुत्र यामीन के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी सरजेस यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह यादव, कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह, विपिन कुमार, मनोज कुमार और दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
![]()
