Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी ने पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की की समीक्षा

सीएम योगी ने पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की की समीक्षा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 16 / जून / 2026 :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को एनेक्सी भवन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी के शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों का एक-एक कर प्रजेंटेशन किया गया, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कौन-कौन से प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं और किन प्रस्तावों पर अभी निर्णय लंबित है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी (डीएम) गोरखपुर भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्रीय विकास कार्यों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इसके अलावा पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे, जिनमें एडीजी जोन, डीआईजी रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर शामिल रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था के पहलुओं पर भी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This