Home » उत्तर प्रदेश » सैनिक ने लगाया न्याय न मिलने का आरोप, थानाध्यक्ष पर अदालत के आदेश की अनदेखी का आरोप

सैनिक ने लगाया न्याय न मिलने का आरोप, थानाध्यक्ष पर अदालत के आदेश की अनदेखी का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक,  गोरखपुर

 

बस्ती : 16 / जून / 2026 :  देश की सुरक्षा में तैनात एक सैनिक ने जमीन विवाद के मामले में न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। सैनिक का आरोप है कि मुण्डेरवा थाना प्रभारी ने अदालत के स्थगन आदेश को मानने से इनकार करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के दिक्तौली गांव निवासी सैनिक कृष्णा गोपाल, जो सेना में राइफलमैन के पद पर तैनात हैं, के पिता आशाराम ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार, गाटा संख्या 39 से संबंधित भूमि को लेकर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद गांव के कुछ लोग भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले के समाधान के लिए सैनिक अपने पिता के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी।

सैनिक पक्ष का आरोप है कि इस दौरान मुण्डेरवा थाना प्रभारी ने अदालत के आदेश को मानने से इनकार किया तथा हस्तक्षेप करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment