Home » बुलंदशहर » खुर्जा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यशाला आयोजित, ज्वैलर्स को एचयूआईडी प्रमाणन अपनाने का आह्वान

खुर्जा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यशाला आयोजित, ज्वैलर्स को एचयूआईडी प्रमाणन अपनाने का आह्वान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 18 / जून / 2026 :  स्वर्ण एवं रजत आभूषणों की शुद्धता तथा उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के नोएडा शाखा कार्यालय द्वारा खुर्जा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यशाला में ज्वैलर्स कारोबारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीआईएस के हॉलमार्किंग कोऑर्डिनेटर तरुण दीक्षित ने सोने और चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्किंग की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा अनिवार्य हॉलमार्किंग नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2025 से चांदी के आभूषणों पर भी एचयूआईडी हॉलमार्क व्यवस्था लागू की गई है, जो वर्तमान में स्वैच्छिक आधार पर है।

उन्होंने ज्वैलर्स से अपील करते हुए कहा कि सभी कारोबारी अपनी फर्म का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं और आभूषणों पर एचयूआईडी प्रमाणन का पालन करें। हॉलमार्किंग न केवल आभूषणों की गुणवत्ता की गारंटी देती है, बल्कि उपभोक्ताओं को ठगी और धोखाधड़ी से भी बचाती है।

तरुण दीक्षित ने बताया कि 8 जून 2026 से हॉलमार्किंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत बीआईएस केयर एप पर एचयूआईडी नंबर जांचने पर उपभोक्ताओं को आभूषण का फोटो और वजन भी दिखाई देगा, जिससे खरीदारी में पारदर्शिता बढ़ेगी।

कार्यशाला में ज्वैलर्स के लिए हॉलमार्किंग प्रक्रिया, पंजीकरण और अनुपालन से संबंधित प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 50 से अधिक ज्वैलर्स एवं उपभोक्ताओं ने भाग लिया। यह आयोजन भारत सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत 1 जुलाई 2023 से स्वर्ण आभूषणों पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया गया है।

इस अवसर पर नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत के परियोजना संयोजक सचिन वर्मा ने भी उपभोक्ता जागरूकता और गुणवत्ता मानकों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के अध्यक्ष हैप्पी वर्मा, महामंत्री शैलेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, मनोज वर्मा, शेखर वर्मा, ललित नम्बरदार, रवि नम्बरदार, मोहनलाल वर्मा, सोनू वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, विष्णु वर्मा, बबली वर्मा, विनोद वर्मा, संजय वर्मा, गजेंद्र वर्मा, विकास वर्मा, पप्पन वर्मा सहित अनेक ज्वैलर्स एवं सर्राफा कारोबारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment