Home » बुलंदशहर » 55 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

55 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 18 / जून / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्वार्सी में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार गांव क्वार्सी निवासी 50 वर्षीय ब्रजमोहन का अपने भतीजे के साथ करीब 55 लाख रुपये की उधारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद आरोपी ने तमंचे से चाचा पर गोली चला दी। गोली लगने से ब्रजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (तमंचा) भी बरामद कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद का सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस संबंध में एसपी देहात बुलंदशहर अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment