लखनऊ : 18 / जून / 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नीट (NEET) अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट देने की घोषणा की है। इस फैसले से हजारों परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को आर्थिक सहूलियत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परिवहन और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता है।

वहीं आगामी मुहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को निर्देशित किया कि जुलूसों एवं आयोजनों की पूर्व निर्धारित परंपराओं का पालन कराया जाए तथा किसी भी नई परंपरा की अनुमति बिना अनुमति के न दी जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सरकार के इस निर्णय से जहां एक ओर नीट अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, वहीं मुहर्रम के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्राप्त हो गए हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












