खुर्जा की बेटी थानवी सिंह का स्वर्णिम स्वागत, राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

खुर्जा : 30 / जून / 2026 :  शामली में आयोजित राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं खुर्जा की होनहार खिलाड़ी थानवी सिंह का उनके आवास पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व सैनिक संगठन एवं क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाकर, मेवा भेंट कर तथा शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि थानवी सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे खुर्जा और जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

स्वागत कार्यक्रम में मधु सिंह राणा, राजवीर सिंह, योगेश राघव, नरेंद्र सिंह, अंकित ठाकुर, पत्थर के राज के प्रधान संपादक एमपी सिंह राणा, दीपक राजपूत, योगेश तोमर, मनोज चौहान, श्याम सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में थानवी सिंह के पिता रॉबिन राणा एवं बाबा सुखपाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment