खुर्जा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

खुर्जा : 1 / जुलाई / 2026 :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को खुर्जा में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी के कार्यालय पर केक काटकर और मिठाई वितरित कर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की खुशियां मनाईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी यासीन कुरैशी ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे और अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं।

 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आसिफ जमाली, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नंद किशोर वाल्मीकि, खुर्जा विधानसभा से आवेदक सोनू गौतम, जिला सचिव हेमत राघव, रिजवान राना (प्रधान, हसनगढ़), सुफियान नंबरदार (जिला सचिव), आसिफ कुरैशी (पूर्व नगर अध्यक्ष), ताहिर सोलंकी (जिला सचिव), इरफान अंसारी (पूर्व नगर उपाध्यक्ष), मौसम मेवाती (पूर्व नगर उपाध्यक्ष), शहजाद बोपारी, सुफियान मंसूरी, मनोज, कन्हैया, रितेश, कुर्बान, फहीम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment