खुर्जा : 1 / जुलाई / 2026 : खुर्जा नगर के पुरानी तहसील रोड स्थित रजिस्ट्री सभागार में पिछले 21 दिनों से चल रही दस्तावेज लेखक संघ की हड़ताल समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने के बाद बैनामा सहित अन्य रजिस्ट्री कार्य दोबारा शुरू होने से दस्तावेज लेखकों, व्यापारियों और आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
हड़ताल समाप्त होने की खुशी में दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया।
संघ के सचिव भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ ने सर्वसम्मति से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने 4 जुलाई तक प्रस्ताव को कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया है। यदि तय समय तक प्रस्ताव पारित नहीं हुआ तो संघ पुनः हड़ताल पर जाने को विवश होगा।

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक चली हड़ताल के कारण प्रदेशभर में दस्तावेज लेखकों और उनसे जुड़े हजारों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। हड़ताल समाप्त होने से अब सभी के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दे रही है।
इस अवसर पर दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार वशिष्ठ, उपाध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा, उप सचिव गौरव भारद्वाज, ऑडिटर सुरेश चंद, सलाहकार अनिल कुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार, विशाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, कपिल गुप्ता, अशोक कुमार राघव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ठाकुर जयवीर सिंह, महासचिव पीयूष बंसल, फतेह सिंह राघव, निमेष गर्ग, हरपाल सिंह सहित दस्तावेज लेखक संघ एवं अधिवक्ता संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

![]()
