Home » उत्तर प्रदेश » जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू मारकर हत्या का आरोप, परिजनों ने तीन नामजद समेत छह लोगों पर लगाया आरोप

जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू मारकर हत्या का आरोप, परिजनों ने तीन नामजद समेत छह लोगों पर लगाया आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 2 / जुलाई / 2026 :  गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की सुनियोजित तरीके से चाकू मारकर हत्या की गई। इस संबंध में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में तहरीर देकर तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

मृतक के भाई मनीष पुत्र बबलू, निवासी शांति नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच उसके भाई मोहित को देव, हरी, गौरव शर्मा तथा उनके साथ मौजूद तीन अन्य अज्ञात लोग जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ ले गए। आरोप है कि वहां पहले से रची गई साजिश के तहत आरोपियों ने मोहित पर धारदार चाकू से 5-6 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मामले से जुड़े साक्ष्यों को मिटाने और छिपाने का भी प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। मामले में पुलिस का पक्ष और एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि का इंतजार है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment