खुर्जा : 3 / जुलाई / 2026 : ए.के.पी. डिग्री कॉलेज, खुर्जा में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ गुरुवार को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज के निर्देशन में किया गया।
महाविद्यालय की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि ए.के.पी. डिग्री कॉलेज में पिछले तीन वर्षों से यह कोचिंग सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जिससे अनेक छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिला है। इस वर्ष भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।
संयोजिका ने ऐसे सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है, जिन्होंने अभी तक योजना के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भरकर अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।
![]()
