Home » बुलंदशहर » जहांगीराबाद में पुलिस मुठभेड़, अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

जहांगीराबाद में पुलिस मुठभेड़, अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 3 / जुलाई / 2026 :  जहांगीराबाद  कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम देहात ने गुरुवार देर रात संयुक्त अभियान चलाकर एक अंतरजनपदीय शातिर चोर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घिरने पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक जलीलपुर-औरंगाबाद मार्ग पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर वह नहर की पटरी की ओर मुड़ गया, जहां उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंकल पुत्र संजीव निवासी ग्राम रामगढ़, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने 29 जून की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़ाना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अंतरजनपदीय स्तर का सक्रिय अपराधी है। उसके खिलाफ बुलंदशहर, दिल्ली और मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त बाइक तथा सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद सामान के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment