डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, संसाधन बढ़ाने का दिया भरोसा

जहांगीरपुर : 3 / जुलाई / 2026 :  गौतमबुद्धनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने जेवर ब्लॉक के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने जनता इंटर कॉलेज, जेवर, पब्लिक इंटर कॉलेज, जहांगीरपुर, श्रीराम मॉडल इंटर कॉलेज, थोरा, कमर टेक्निकल इंटर कॉलेज, जेवर सहित पांच विद्यालयों का भ्रमण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप नए भवन, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाओं समेत अन्य सुविधाओं के विकास के लिए सीएसआर फंड सहित अन्य स्रोतों से प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया।

हाल ही में कार्यभार संभालने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक ने जुलाई के पहले सप्ताह से ही विद्यालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित कर लंबित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment