Home » aligarh » अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, गांव में सनसनी; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, गांव में सनसनी; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अलीगढ़  : 6 / जुलाई / 2026 :  अलीगढ़  जिले के थाना जवां क्षेत्र के ग्राम रफीपुर सिया में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही थाना जवां पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। वारदात के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे रफीपुर सिया गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तहरीर प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment