Home » उत्तर प्रदेश » 12 जुलाई को गोरखपुर में लगेगा रोटरी बिजनेस एक्सपो-2026, 45 से अधिक ब्रांड होंगे शामिल

12 जुलाई को गोरखपुर में लगेगा रोटरी बिजनेस एक्सपो-2026, 45 से अधिक ब्रांड होंगे शामिल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 11 / जुलाई / 2026 :  रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के तत्वावधान में 12 जुलाई को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में रोटरी बिजनेस एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। ‘एंटरप्रेन्योरशिप टू एम्पैथी’ थीम पर आयोजित इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों के 45 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड एक ही मंच पर अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में क्लब के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य उद्यमियों, ग्राहकों और व्यापार जगत को एक मंच पर जोड़ते हुए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि व्यापार में सफलता केवल उद्यमिता से नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और सहभागिता से भी मिलती है।

कार्यक्रम निदेशक सुधीर अग्रवाल और विवेक अग्रवाल ने बताया कि रोटरी के ‘फेलोशिप और सेवा’ के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन के माध्यम से व्यापारियों के बीच नेटवर्किंग, विचारों के आदान-प्रदान और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, सचिव रौनक गोयल ने बताया कि गोरखपुर के अलावा देवरिया, बस्ती, वाराणसी, खलीलाबाद और महराजगंज सहित कई शहरों के उद्यमी इसमें भाग लेंगे।

एक्सपो में ज्वेलरी, फैशन, रेडीमेड परिधान, लाइफस्टाइल उत्पाद, उपभोक्ता वस्तुओं और अन्य व्यावसायिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही आगंतुकों के लिए फूड स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

आयोजकों ने बताया कि बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए गेम जोन, पर्यावरण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता तथा निःशुल्क लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा। 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में ड्राइंग शीट संस्था उपलब्ध कराएगी, जबकि अन्य सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी।

आयोजकों के अनुसार एक्सपो की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनका कहना है कि रोटरी क्लब गोरखपुर का यह पहला बिजनेस एक्सपो व्यापार, समाज और सेवा के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This