सर्वांगीण विकास से ही मिलेगी राष्ट्र की प्रगति को नई गति : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली : 13 / जुलाई / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला सर्वांगीण विकास ही भारत की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार इसी सोच के साथ देश की क्षमता को निरंतर सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए महिलाओं के सम्मान, युवाओं के संरक्षण और राष्ट्रहित में सुशासन की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने लिखा कि जब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है, तभी देश तेज़ी से आगे बढ़ता है। इसी उद्देश्य के साथ भारत को अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए संस्कृत सुभाषित का भावार्थ है कि महिलाओं के कल्याण को सुनिश्चित करना, युवा पीढ़ी की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास का ध्यान रखना तथा राष्ट्र की एकता, सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन के लिए निरंतर प्रभावी व्यवस्थाएं करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का प्रमुख दायित्व है।

प्रधानमंत्री के इस संदेश को सुशासन, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment