दो बेटों से जान का खतरा, पिता ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार

बुलंदशहर : 16 / जुलाई / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव चोला निवासी एक बुजुर्ग ने अपने ही दो बेटों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीड़ित होशियार पुत्र सौदान सिंह ने चोला थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके दोनों बेटे असामाजिक तत्वों की संगत में रहते हैं और अक्सर शराब के नशे में घर आकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों उस पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं, जिससे वह भयभीत है।

पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करते हुए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि पिता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment